छत्तीसगढ़ : कोरोना से BJP नेता का निधन…

दुर्ग-भिलाई। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष फणेन्द्र पांडेय का आज कोरोना निधन हो गया है। एम्स में उनका उपचार होने की जानकारी सामने आई है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे व कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेवा ने उनका दाखिला एम्स रायपुर में करवाया था। गुरुवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष फणेंद्र पांडेय का कोरोना से निधन हुआ। उनके निधन से भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक है।