छत्तीसगढ़ : अंतरजातीय विवाह करने पर समाज से बहिष्कृत करने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार.. इस ज़िले का मामला

जांजगीर-चांपा. एसपी पारूल माथुर के दिशा निर्देश एवं अति.पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी चद्रपुर (डभरा) बीएस. खटिया के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 78/2019 धारा 385, 147 भादवि एवं धारा 7 नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के प्रार्थी आशीष कुमार कश्यप पिता ईश्वर प्रसाद कश्यप उम्र 26 वर्ष साकिन घिवरा थाना कोरिया जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) ने ग्राम अरसिया निवासी पूजा साहू पिता संतराम साहू से दिनांक 21.03.2016 को आर्य समाज मंदिर बैजनाथ पारा रायपुर में अंतर्जातीय विवाह किया है.

कुर्मी समाज मल्दा परिक्षेत्र के समाज के मुखिया लोग आवेदक आशीष कुमार कश्यप के माता पिता को यह कहकर कि तुम्हारा लडका साहू समाज के पूजा साहू से अंतर्जातीय विवाह किया है. कहते हुए कुर्मी समाज से सामाजिक बहिष्कार कर दो साल से अलग कर दिये तथा पूरे परिवार को 50000 रूपये जुर्माना बताकर समाज से बहिष्कृत कर आम नागरिकों का अधिकार से वंचित कर सामाजिक खान-पान मौत-मिट्टी, रोजी-मजदूरी, शादी-विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिससे क्षुब्ध होकर प्रार्थना लिखित आवेदन पत्र उच्चाधिकारियों के जांच तस्दीक उपरांत मल्दा परिक्षेत्र के कुर्मी समाज के पदाधिकारी आरोपीगण (1) मोतीलाल कश्यप पिता झुमुक लाल कश्यप उम्र 40 वर्ष (2 ) गोपाल कश्यप उर्फ रामगोपाल पिता सहसराम कश्यप उम्र 58 वर्ष (3) पिताम्बर कश्यप पिता झुरू कश्यप उम्र 62 वर्ष (4) रमेश कश्यप पिता बलराम कश्यप उम्र 44 वर्ष (5) परस कश्यप पिता बुड़गा कश्यप उम्र 47 वर्ष (6) बसंतराम कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 40 वर्ष (7) मसतराम कश्यप पिता कलीराम कश्यप उम्र 48 वर्ष (8) रामकिशुन कश्यप पिता विशाल कश्यप उम्र 59 वर्ष (9) जीतराम कश्यप पिता पदम कश्यप उम्र 43 वर्ष सभी साकिनान घिवरा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)(10) उमेश कश्यप पिता मनीराम कश्यप उम्र 43 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद (11) मटुक कश्यप पिता रामचरण कश्यप उम्र 54 वर्ष साकिन कैथा थाना हसौद (12) दशरथ कश्यप पिता बंबुलिया कश्यप उम्र 54 वर्ष साकिन कर्रा थाना नवागढ़ (13) भुनेश्वर उर्फ धनेश्वर कश्यप पिता कर्मवीर कश्यप उम्र 41 वर्ष साकिन देवगांव थाना डभरा (14) प्रमोद कश्यप पिता माता प्रसाद कश्यप उम्र 46 वर्ष साकिन पेण्ड्रा थाना हसौद (15) लोकनाथ कश्यप पिता बैदूराम कश्यप उम्र 60 वर्ष साकिन सेमरिया थाना बिर्रा (16) सुन्दर कश्यप पिता दरसूराम कश्यप उम्र 52 वर्ष साकिन मल्दा थाना हसौद (17) नकादाउ कश्यप पिता डहारू कश्यप उम्र 56 वर्ष साकिन मरघट्टी थाना हसौद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना दौरान तत्कालीन कुर्मी समाज के पदाधिकारीगण के विरुद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 23.06.2020 को सामाजिक बहिष्कार के 17 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उ.पु.अ रजत कुमार नाग, थाना प्रभारी राजकुमार यादव, सउनि ललित केशकर, प्र.आर. किशोर दीवान, आर. लक्ष्मी कश्यप, बृजमोहन नेताम, मनोज रत्नेश, राम नारायण बरेठ, सैनिक रामकृपाल साहू का विशेष योगदान रहा.