छत्तीसगढ़: घर में पढ़ने आयी 10 साल की मासूम से छेड़छाड़, आरोपी जेल दाख़िल

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में 10 साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित ने घर में पढ़ने के लिए आई मासूम के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की मासूम मोहल्ले में ही रहने वाले बशीर के घर पढ़ने के लिए जाती थी।

शुक्रवार की शाम भी मासूम के घर पढ़ाई के लिए गई थी। इस दौरान आरोपित मासूम से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने मारने की धमकी दी। मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित अपने घर से फरार हो गया। स्वजन से पूछताछ के बाद आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मोहल्ले में ही घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

आरोपित के घर मोहल्ले के कई बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। इससे उसके घर का खर्च चलता है। पीड़ित मासूम भी कई महीनों से उसके घर में पढ़ने के लिए जाती थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपित ने इसी दौराना मासूम से छेड़खानी की।