चचा महापौर है हमारे : बिना मास्क लगाए घूम रहे मेयर के भतीजे को पुलिस ने रोका… विवाद का वीडियो वायरल हुआ तो कटा चालान… देखिए Video

रायपुर। शहर के महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रायपुर के जय स्तंभ चौक चेकिंग प्वाइंट का है। यहां बिना मास्क लगाए निकले शोएब को पुलिस ने रोक लिया। स्कूटर पर पीछे इसका एक साथी भी था। मास्क न लगाए होने की बात पर शोएब पुलिस से बहस करता दिखा। एक आरक्षक ने जब पूछा कि मास्क क्यों नहीं लगाया तो शोएब ने कहा- मास्क लेने ही जा रहा हूं। इसके बाद पुलिस और शोएब के बीच नोंक-झोंक हुई। शोएब फोन निकालकर किसी को कॉल करने लगा।

मंगलवार शाम की ये घटना चेकिंग के दौरान वहां मौजूद एक युवक अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था। इतने में ये देखकर शोएब का साथी युवक के पास आया और वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने को कहने लगा। धमकी की वजह से युवक ने रिकॉर्डिंग बंद कर दी । कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया में जंगल की आग की तरह फैला। लोग सोशल मीडिया पर अपने विचारों के साथ इस वीडियो को तेजी से शेयर करने लगे।

screenshot 2021 04 21 11 30 05 26825079230692230415

जब जनता के बीच ये वीडियो आ गया तो नगर निगम ने महापौर के भतीजे का चालान काटकर नियमों का पालन करवाने की महान मिसाल पेश करनी चाही। मगर हड़बड़ी में बड़ी गड़बड़ी निगम कर्मचारियों से हो गई। एक चालान काटा मगर इसमें लिख दिया 5 रुपए। चंद मिनटों बाद एक और चालान की तस्वीर आई, ये वाला अंग्रेजी में लिखा गया था। इसमें लिखा था 500 रुपए। चालान की जानकारी जोन कमिश्नर से पूछी गई तो उन्होंने कहा मुझे कुछ नहीं पता।

देखिए वीडियो-