CG यात्री बस पलटी: अनियंत्रित होकर पुल पर पलटी बस… आधा दर्जन से ज्यादा को यात्रियों को आई चोटें..



राजनांदगांव: जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र अंतर्गत झुरा नदी ब्रिज के ऊपर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे हैदराबाद से रायपुर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सात से आठ लोगों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्वास्थ्य बताई जा रही है।

जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 झूरा नदी ब्रिज के ऊपर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे। जिसमें से छह-सात लोगों को चोटे आई हैं। वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

जिन्हें उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। जिला पुलिस और प्रशासन की टीम कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दे रही है। वहीं यह बस हैदराबाद से रायपुर जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस ब्रिज के ऊपर पलट गई।