डोरी बीनने के बहाने जंगल में ले जाकर… फूफा ने नाबालिग के साथ किया बलात्कार… जंगल, पहाड़ में छिपा आरोपी फूफा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

बलरामपुर। चलगली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 12 जुलाई की शाम करीब 04 बजे उसकी नाबालिक लड़की को आरोपी लवकुश गोड़, जो रिश्ते में नाबालिक का फुफा लगता है। डोरी बिनने के बहाने केनापारा जंगल तरफ ले गया और महुआ पेड़ के नीचे दुष्कर्म करने की नियत से पीड़िता के कपड़े उतारने लगा, तब पीड़िता चिल्लाने लगी तो लवकुश गोड़ चिल्लाओगी तो जान से मार दूंगा बोलते हुए हाथ मुक्का मारपीट करने लगा। फिर भी पीड़िता चिल्लाती रही तब लवकुश गोड़ वहां से भाग गया।

जिसके बाद पीड़िता रोते हुए घर आई और घटना की सारी बात रोते-रोते अपने पिता व दादी को बतायी। गारपीट करने से पीड़िता के बांये आँख व गाल में चोट लगा है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जो अपने कथन में बतायी कि घटना दिनांक 12 जुलाई को आरोपी द्वारा महुआ पेड़ के नीचे जबरन गलत काम (बलात्कार) करना बतायी। जो प्रकरण में धारा 37 भादवि एवं 4,6 पास्को एक्ट जोड़ी गई। घटना के बाद लव कुश गोड़ फरार हो गया।

शएसपी रामकृष्ण साहू एवं एसठीओपी एन.एल. घृतलहरे द्वारा मामला नाबालिक के साथ बलात्कार का होने व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। जिनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी चलगली उप निरी. संपत पोटाई के नेतृत्व में उप निरी, शांतिलाल कुजूर, आर. पंकज पटेल, संतोष गुप्ता, बंधेश्वर राम, की टीम गठित कर आरोपी की अपराध कायमी पश्चात ग्राम भगवानपुर, बरती कला, रेवटी, लोलकी, ओर, परसवार, चंदौरा, पुई, रगीला में लगातार पतासाजी किया गया।

जो आरोपी के भगवानपुर केनापारा जंगल (पहाड़) में होने की मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर उपरोक्त स्टाफ के साथ केनापारा जंगल, पहाड़ में जाकर काफी मेहनत से आरोपी की घेराबंदी कर 14 जुलाई की रात में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में उप निरी. संपत पोटाई के नेतृत्व में उप निरी. शांतिलाल कुजूर, आर. पंकज पटेल, संतोष गुप्ता, बंधेश्वर राम सक्रिय रहे।