BREAKING: छतीसगढ़ में बड़े कांग्रेस नेताओं के घर ED की रेड, इनके यहां चल रही है छानबीन

ED Raids Congress Leaders House: इस वक़्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं के घर ईडी के छापे पड़े हैं। कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओ के यहां ईडी का छापा पड़ा हैं। रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला हैं, और इसके ठीक पहले कई नेताओं के यहां ईडी पहुँची हैं।

IMG 20230220 WA0007

ईडी की रडार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के रायपुर स्थित घर में ईडी का छापा पड़ा हैं। आज सुबह 5 बजे से ईडी की कार्यवाही चल रही हैं।

IMG 20230220 WA0004

दुर्ग में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव जो कि विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई हैं। उनके यहां भी ईडी पहुँची हैं।