ब्रेकिंग : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मीडिया बुलेटिन.. जानिए सरगुजा से बस्तर तक कोरोना की ताजा अपडेट!…

रायपुर. विश्व में अब तक कुल 8993659 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 469587 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 456183 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 14476 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 137400 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 2419 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 1601 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 806 मरीज सक्रिय हैं।

आज कुल 12 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है जिला जांजगीर-चांपा से 05, रायगढ़ व रायपुर से 03-03 व कोरबा से 01 (जिसमें कोर डायग्नोस्टिक निजी लैब से रायगढ़ व रायपुर से 01-01 शामिल है)। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

  • आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 5902 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।
IMG 20200624 205708
IMG 20200624 205718