बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति प्रमाण पत्र को लेकर जिला स्तरीय सत्यापन समिति में हो रही सुनवाई आज पूरी हो गई है और सत्यापन समिति ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। आज सुनवाई के दौरान विधायक शकुंतला पोर्ते की ओर से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज सत्यापन समिति के समक्ष पेश किये गये है।
दरअसल, विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आदिवासी नेता जय श्री पुसाम ने आरोप लगाया था कि विधायक शकुंतला पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र पर उनके पति का नाम अंकित है और जाति प्रमाण पत्र फर्जी हो सकती है। जिसकी जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और हाईकोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सत्यापन समिति का गठन किया था और सत्यापन समिति जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में सुनवाई कर रही थी और सुनवाई पूरी हो गई है। समिति ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
