Big Breaking : सूरजपुर में नहीं लगेगा पूर्ण लॉकडाउन…. दुकानें सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी… कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सूरजपुर। ज़िले में लॉकडाउन लगने की आशंकाओं पर पूर्ण विराम लग गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दुकान खुलने के समय मे परिवर्तन किया है।

अब सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सभी प्रकार के ठेले-गुमटियां, (कोविड-19 से सुरक्षा मानकों के पालन के शर्त पर) सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।

वहीं भोजनालय/ढाबा में डायनिंग, टेक-अवे एवं होम डिलीवरी (कोविड-19 से सुरक्षा मानकों के पालन के शर्त पर) सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे।

आदेश-

screenshot 2021 04 09 15 35 07 571629223376565658810
screenshot 2021 04 09 15 35 20 761870879436416865861
screenshot 2021 04 09 15 35 30 51350527376304639887