बोलेरों की ठोकर से बाईक सवार दंपति गंभीर

अम्बिकापुर 

श्रीराम अस्पताल में इलाज कराने के बाद वापस घर जा रहे बाईक सवार दंपति को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया। घटना में बाईक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे आसपास के लोगों ने निजी वाहन से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम सबकरा डबरी निवासी स्वयंबर पिता आंगन राम 30 वर्ष आज सुबह अपनी पत्नी गुडि़या को उपचार कराने नगर के श्रीराम अस्पताल लेकर आया था। जहां उपचार होने के बाद दोनों मोटरसाईकिल से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अजिरमा बेरियर के पास पहुंचे उसी दौरान विश्रामपुर की ओर से आ रही अज्ञात बोलरों के चालक ने वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये ठोकर मार फरार हो गया। घटना में बाईक सवार दंपति के सिर में गंभीर चोटे आई है। जिसे देख आसपास के लोगों ने टाटा मैजिक वाहन से तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनो का उपचार जारी व गंभीर हालत बनी हुई है।