Breaking : छत्तीसगढ़ में BJP नेता की मौत, स्कार्पियों से भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए थे

रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां सड़क दुर्घटना में घायल BJP नेता की उपचार के दौरान मौत हो गयी। BJP नेता की मौत के बाद भाजपा में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार BJP नेता सुनील दुबे गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा रोड में स्कार्पियों से भिड़ंत के बाद गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-

देशी कट्टा व जिंदा राउंड के साथ चाचा-भतीजा गिरफ्तार, राहगीरों को कर रहे थे परेशान