भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न..!

भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं को धरातल पर ले जाने तथा उन योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति के किसान को दिलाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव ने नवगठित किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों का माल्र्यापण कर अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमारे प्रदेष में लगभग 65 प्रतिषत किसान हैं और इस प्रदेष की उन्नती किसानों पर ही निर्भर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह सरकार की अनेकों किसान हितैषी योजनाओं को हमें सरगुजा के प्रत्येक किसान तक न केवल ले जाना है बल्कि उन्हें इसका वास्तविक लाभ तथा समुचित अधिकार दिलाना है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने किसानों के बीच जाकर बैठने, उनकी समस्याओं को जानकर निराकरण हेतु उचित स्थान तक पंहुचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाली है। बूथ स्तर पर किसान प्रहरी मनोनीत कर किसानों की समस्या से शासन को अवगत कराना है।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि धान खरीदी का समय निकट आ रहा है, जिसमें किसान मोर्चा किसान सहयोग समिति बनाकर उन्हें महत्त्वपूर्ण जानकारी और यथासंभव सहयोग प्रदान करे। इस दिशा में प्रत्येक केंद्र में 10 सदस्यों की समिति बनाई जाएगी।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आनिल अग्रवाल ने अपनी नई गठित टीम का अभिनन्दन माल्यार्पण व डायरी-पेन देकर किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य में किसानों की हितैषी भाजपा सरकार है, जिसने किसानहित में अनेकों योजनाएं बनाकर उसका कार्यान्वयन धरातल पर किया हैं। हमें हरसंभव प्रयास कर सरगुजा के किसानों की पूरी सहायता व जानकारी देनी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर प्रशान्त त्रिपाठी, अम्बिकेश केसरी, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रामलखन सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, प्रभात खलखो, राजबहादुर सिंह शाष्त्री, अनिल जायसवाल, देवनारायण यादव, संतोष गुप्ता, गोपेश पाण्डेय, मनीष मेहता, निशिकांत भगत, अनीश सिंह, कुणाल सिंह, अनूप कुमार एक्का, नगर अध्यक्ष ब्रिजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम सिंह पैकरा, गणेश कुशवाहा, विद्याचरण शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।