CG BREAKING: 1000 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, भगवा गमछे से भाजपा में हुआ स्वागत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी में लगभग एक पूरे गांव ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि, कांग्रेस के काम और अनदेखी से नाराज होकर लोगों ने भाजपा प्रवेश किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी के ग्राम पंचायत बेलपान खपरी में कांग्रेसियों समेत 1000 ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा है। सभी ने विधायक और विधानसभा उप-नेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की उपस्थिति में भगवा गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश किया।

वही, आज सुबह ही भारतीय जनता पार्टी को भी झटका लगा हैं। 12 सक्रिय भाजपाइयों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। पूर्व विधायक महेश गागड़ा के ग्रह ग्राम के 12 सक्रिय भाजपाइयों ने कांग्रेस जॉइन कर लिया हैं। बता दे कि, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर दौरे पर हैं। और उनके दौरे के बीच ये बड़ी खबर सामने आई हैं।

कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी के दुर्गामी सोच, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हो कर सक्रिय 12 भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवेश किया हैं।