नक्सल में बड़ी रणनीति…ऑपरेशन में आएगी तेजी…दिया जाएगा मुह तोड़ जवाब…नक्सल का होगा खात्मा..

● विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक CRPF, एवं पुलिस अधीक्षक, पहुंचे सुकमा के विभिन्न बेस कैम्प।

●बस्तर संभाग के पुलिस अधीक्षकगण एवं CRPF के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

● DRG/STF/CAF/CRPF/CoBRA एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों से हुये रूबरू।

बस्तर : विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा द्वारा बस्तर संभाग का दौरा किया गया। इस दौरान विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक, सुकमा के.एल. ध्रुव, शलभ सिन्हा द्वारा बेस कैम्प पालोदी, थाना किस्टाराम, कोंटा का दौरा करते हुये सुरक्षाबल के अधिकारी एवं जवानों से रूबरू हुये।

क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों तथ उनके विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में DRG/STF/CRPF/CAF के अधिकारी व जवानों से चर्चा की जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक पुलिस थाना/चौकी/कैम्प Integrated Development Centre के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों का भी लाभ प्राप्त हो सके। अर्द्धसैनिक बलों से बेहतरीन तालमेल स्थापित करते हुये नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शासन की ‘‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’’ त्रिवेणी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के संबंध में बैठक में विचार विमर्श किया गया।

इसके पूर्व कोंटा में विशेष महानिदेशक, द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, महानिरीक्षक CRPF, उप पुलिस महानिरीक्षक CRPF, पुलिस अधीक्षकों & Commandants के साथ समीक्षा बैठक ली जाकर नक्सल विरोधी अभियानों की वर्तमान परिदृश्य तथा आगामी कार्ययोजना तय करने तथा आगामी महिनों में प्रभावी रूप से नक्सल अभियान चलाये जाने हेतु कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई।

विशेष तौर पर निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित करने वाले माओवादियों के विरूद्ध में प्रभावी रूप से कार्यवाही करते हुये आम जनता के जान-माल की रक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई।

विगत दिनों विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा जिला बीजापुर, सुकमा, दन्तेवाड़ा और नारायणपुर के भ्रमण के दौरान DRG/STF/CoBRA के Team Commanders द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान Feedback के संबंध में बैठक में पुलिस अधीक्षकों को अवगत कराया जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ प्रकाश एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया जाकर अंदरूनी क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के विरूद्ध संचालित की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में नक्सलियों के विरूद्ध अभियान के तहत अंदरूनी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले समय में विशेष कार्ययोजना बनाने के साथ-साथ माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में चर्चाएं की गई।