Big Breaking : ज़िला जेल की दीवार फांदकर 5 कैदी फ़रार… कई गंभीर अपराधों की काट रहे थे सजा… मचा हड़कंप

महासमुंद। ज़िले में जेल ब्रेक की बड़ी घटना सामने आयी है। जिला जेल से 5 बंदी फ़रार हो गए है। सभी जेल की पीछे की दीवार कूदकर भाग निकले। इनमें से चार महासमुंद जिले के है एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का है।

फरार बंदियो मे से एक 363, 366, 376, एक 20 ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397,341,25,27 का बंदी है। चार लोगों को 2019 मे एक को 2020 मे ज़िला जेल लाया गया था।

जिला जेल से कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस बल मौक़े पर पहुंची हुई है। फ़रार बंदियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।