छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई… ट्रक से 1 करोड़ 82 लाख का गांजा बरामद… दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पूर्व के भांति जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गांजा परिवहन व अवैध शराब तस्करी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। जिसके तहत् ओडिशा राज्य से होने वाली अवैध गांजा परिवहन को रोकने के लिए सरहदी थाना प्रथारियों को मुखबीर लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तिओं पर नजर रखी जा रही थी। कि मुखबीर से सूचना मिला कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन होने वाला है। थाना कोमखान की टीम क्षेत्र के संभावित जगहो पर बैरिटे लगाकर संदिग्ध वाहन का पता तलाश कर रही थी।

दिन 10 को मुखबीर से सूचना मिली की एक ट्रक में अवैध गांजा भर पर ओड़िशा से महासमुंद के रास्ते ले जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम त्वरित रूप से अलर्ट कर संदिग्ध ट्रको पर निगाह रखा गया, तभी ओड़िशा की ओर से एक वाहन क्रमांक WB41/H/0832 आ रही थी। जिसें ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवारे थें। जिन्होने अपना 1. मोहम्मद कलुट मनसुली पिता मो0 सुल्तान मनसुली सा0 बी.बी. गंज चकिया थाना मोफासिल आम तहसील मोफासिल जिला आरा भोजपुर बिहार, 2. महेश कुमार पासवान पिता श्री कृष्णा पासवान सा. चितकुडी चकिया थाना आम मोफासिल जिला आरा भोजपुर बिहार होना बताया। दोनो व्यक्तिओं को वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में खाली कैरेट दिखा कैरेटो को हटाकर देखने पर उसके नीचे 34 बोरियो में भरा हुआ 183 पैकेट खाखी रंग के झिल्ली में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

आरोपियों को मौके पर से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अवैध गांजा को ओड़िशा से बिहार ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 09 क्विंटल 13 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा  कीमती 1,82,60,000 रूपयें को जप्त कर उनके विरूद्ध थाना कोमखान धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरी0 प्रदीप मिंज सउनि कौशल साहू, प्रआर नरेन्द्र साहू आर. डेविड चंद्राकर संतोष सावंरा, मनोज कोसरिया, विकास साहू, रामकुमार वर्ष द्वारा की गई है।

गिरफ्तार आरोप-

01. मोहम्मद कलुट मनसुली पिता मो0 सुल्तान मनसुली उम्र 45 वर्ष सा0 बी.बी. गंज चकिया थाना मोफासिल आम तहसील मोफासिल जिला आरा भोजपुर बिहार।

02. महेश कुमार पासवान पिता कृष्णा पासवान उम्र 19 वर्ष सा. चितकुडी चकिया थाना आम मोफासिल जिला आरा भोजपुर बिहार।

जप्त मशरूका-

01. बोरियो में भरा हुआ 183 पैकेट खाखी रंग के झिल्ली में लिपटा कुल 09 क्विंटल 13 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,82,60,000 रूपयें।

02. एक ट्रक 12 चक्का क्र0 WB 41 H 0832 कीमती 22,00,000 रू.

04. 01 नग मोबाईल फोन कीमती 1500 रूपये।

05. नगदी रकम 2200 रूपये।

कुल कीमती 2,04,63,700 रुपये