नक्सली संगठन में महिलाओं पर अत्याचार से तंग आकर.. 04 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर..

सुकमा। सीमावर्ती इलाक़े की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहाँ नक्सल संगठन में महिलाओं पर अत्याचार से तंग आकर और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लाखों के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है।

आत्मसमर्पित नक्सली जिले के गादीरास थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इसका नाम देवे सोढ़ी है। इसनें सीमावर्ती प्रदेश ओडिशा के मलकानगीरी पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। जिसके ख़िलाफ़ कई मामले दर्ज हैं।

ये नक्सली दंतेवाड़ा, मलकानगिरी जिले की कई घटनाओं में शामिल थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इनाम पालिसी के तहत इसपर 04 लाख का इनाम घोषित है।