छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 घंटे में 12 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता; सीएम साय ने कही ये बात- Video

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर जवानों को नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर एसपी और दंतेवाड़ा डीआईजी के मुताबिक सुबह 6 बजे से एनकाउंटर पीडिया के जंगलों में चल रही थी। 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक लगातार चली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए। एनकाउंटर खत्म होने क बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तब वहां से 12 माओवादियों के शव मिले। मारे गए सभी नक्सल हार्डकोर माओवादी हैं। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पीडिया के जंगलों में बड़ी संख्या में माओवादी जमा है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं। नक्सलियों की बैठक में बड़े माओवादी लीडर भी शामिल हैं। जवानों ने सूचना मिलने के बाद इलाके में मूव किया। जिस जगह पर नक्सलियों के मौजूद होन की खबर मिली थी उस जगह को जवानों ने चारों ओर से घेर लिया।

पीडिया के जंगल में माओवादियों के खात्मे के लिए 900 जवान पहुंचे थे। जवानों तय रणनीति के तहत जंगल को चारों ओर से घेरना शुरु कर दिया। जब फोर्स नक्सलियों के करीब पहुंची तब जवानों ने नक्सलियों पर गोलियों की बौछार कर दी। नक्सलियों की और से भी जवाबी गोलीबारी शुरु हो गई। नक्सली भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। लिहाजा करीब 12 घंटे तक दोनों ओर से गोलियों की बारिश होती रही। नक्सलियों के पांव जब उखड़ने लगे तब वो घने जंगलों का सहारा लेकर भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में मारे गए 12 नक्सलियों के शव जंगलों में बिखरे मिले। मौके से जवानों को बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर की बंदूक और गोला बारुद बरामद हुआ। मारे गए नक्सलियों के शवों की पहचान का काम शुरु हो चुका है। जल्द ही पुलिस मारे गए नक्सलियों की पहचान कर उनकी जानकारी मीडिया को साझा करेगी।

नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान भी जख्मी हुए हैं। दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। घायल जवानों में एक डीआरजी तो दूसरा एसटीएफ का जवान शामिल है। मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। पूरे बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं और सरेंडर भी कर रहे हैं।

जयमाला से पहले दुल्हन ने बंद कमरे में लिया दूल्हे का टेस्ट, बाहर आते बोली- ये तो फुस्स निकला, नहीं करनी शादी!

डॉ अलंग ने लिया उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज, हटाये गये डॉ राम शंकर कुरील, राजभवन से जारी हुआ आदेश

Samsung का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन हो गया काफी सस्ता, 582 रुपये देकर ला सकते हैं घर

Health Tips: लू के कारण लग गए हैं दस्त, तो एक गिलास पानी में इस चीज को मिलाकर पीने पर मिलेगा आराम

आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला, जानिए कौन सी टीम किस पर भारी