लंगूरो की फौज पंहुची खलीबा गांव … अमरुद, आंवला और सीमेट सीट निशाने पर.. पढिए और देखिए पूरा वीडियो

अम्बिकापुर

जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से करीब 10 किलोमीटर दूर खलीबा गांव मे इन दिनो काले मुह वाले बंदर यानी कि लंगूरो का उत्पात जारी है। ये बंदर गांव के एक किसान के फार्म हाउस मे डेरा जमाए हुए है। इतना ही नही एक माह से एक ही स्थान पर डेरा जमाए लंगूरो ने किसान के फार्म हाउस मे लगे फलो और सब्जियो को तहस नहस कर दिया है। लंगूरो के इस उत्पात से खलीबा के कई और किसान और गांव वासियो के सामने मुसीबत खडी हो गई है। लेकिन वन विभाग को लंगूरो की इस समस्या से अनजान है।

जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर बनारस मुख्य मार्ग मे चठिरमा से लगे गांव खलीबा मे पिछले तकरीबन एक महीने से लंगूरो ने जमकर उत्पात मचाया है। उत्पात मचाने वाले लंगूरो की संख्या 25 से 27 बताई जा रही है। ये लंगूर इतनी बडी संख्या मे यंहा कैसे आए और कंहा से आए इस बात के सिर्फ कयाल लगाए जा रहे है। क्योकि इससे इतनी बडी संख्या मे लंगूरो की चहलकदमी गांव मे पहले कभी नही देखी गई है। वैसे तो खलीबा गांव लटोरी जंगल से लगा है और लटोरी जंगल लंगूरो का स्थाई निवास रहा है,  लेकिन खलीबा गांव इतनी बडी संख्या मे इतने दिनो तक इन लंगूरो का ठिकाना कभी नही रहा है। जो गांव के रहवासियो के लिए मुसीबत बन गया है।

गांव के एक किसान अमितेज सिंह गोलू के मुताबिक गांव मे पिछले एक महीने से आए 25-27 लंगूर दिन भर मे कुछ समय भले ही गांव के अन्य स्थान मे चले जाते हो , लेकिन उन्होने उनके फार्म हाउस के उस हिस्से को एक माह से अपना स्थाई निवास बना लिया है। श्री सिंह के मुताबिक ये लंगूर उनके फार्म के उस हिस्से मे आकर रुके है, जंहा पर उनके उन्होने आंवला और अमरुद का बगीचा बनाया है। दरअसल ये लंगूर पिछले एक महीने से गांव के अन्य फलदार पेडो के साथ इन आंवला और अमरुद के पेड से अब तक लगभग पूरे फल या तो खाकर नष्ट कर चुके है या फिर उसको गिराकर , जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नही इन लंगुरो ने गांव के पोल्ट्री फार्म की सीमेंट सीट को भी निशान बनाने से गुरेज नही किया है, बल्कि लंगूरो के इस दल ने गांव के कई किसान अमितेज सिंह समेत कई ग्रामीणो के घर और पोल्ट्री फार्म मे लगे सीमेंट के सीट को भी क्षतिग्रस्त कर चुके है। जिससे किसानो को अपने बागान मे फलो की क्षति के साथ सीमेट सीट के नुकसान को भी वहन करना पड रहा है। हांलाकि लंगूरो से उत्पन्न इस समस्या को लेकर अब गांव के किसान सामूहिक रुप से वन विभाग के अधिकारियो को शिकायत करने वाले है , क्योकि अभी तक किसान ये सोंच कर शिकायत नही कर रहे थे कि शायद लंगूर अपने आप गांव से चले जाए।

देखिए लंगूरो के उत्पात का पूरा वीडियो 

https://youtu.be/eykKCOLYzGY