उपलब्ध भूखण्ड तथा ट्रांसपोर्टरों को उसका आवंटर सहित कई विषयों पर चर्चा की टी.एस.सिह देव

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर नगर में विभिन्न शहरों से ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले ट्रांसपोर्टरों को साथ लेकर नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने आज ट्रांसपोर्टनगर का दौरा कर वहां पर उपलब्ध भूखण्ड तथा ट्रांसपोर्टरों को उसका आवंटर सहित कई विषयों पर चर्चा की।
नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने बताया कि अम्बिकापुर नगर में संचालित ट्रांसपोर्टरों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर कार्य करने हेतु पहल किया था, जिसके बाद आज ट्रांसपोर्टरों के साथ ट्रांसपोर्टनगर का दौरा कर वहां उपलब्ध जमीन तथा ट्रांसपोर्टरों की आवश्यकता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ट्रांसपोर्टरों ने जानकारी दी है कि अम्बिकापुर नगर में कुल ट्रांसपोर्टरों की संख्या 24-25 है, जिनमें से 14-15 बड़े ट्रांसपोर्टर तथा 9 से 10 छोटे ट्रांसपोर्टर हैं। ट्रांसपोर्टरों ने यह कहा कि यदि निगम उनके आवश्यकतानुसार बड़े व छोटे ट्रांसपोर्टरों को भूखण्ड का आवंटन कर दे तो वे स्वयं के व्यय पर अपने लिये संचालन हेतु भवन का निर्माण कर लेंगे। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने बताया कि आज ट्रांसपोर्टरों से चर्चा उपरांत इनकी सूची तथा इनके आवश्यकतानुसार सभी को समान भूमि देने हेतु प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर सरगुजा के समक्ष निगम द्वारा भेजा जायेगा,

जहां से स्वीकृति मिलने पर आगे कि प्रक्रिया की जावेगी। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि इसी तरह सब्जी के थोक व्यापारियों को भी बाहर यहां पर भूखण्ड उपलब्ध कराने की दिशा में निगम द्वारा पहल की जा रही है, धिरे-धिरे यहां पर कार्य शुरू होने के बाद अन्य लोगों को भी शिफट करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने वार्ड क्र. 23 शहीद विर नारायण वार्ड, क्र. 24 लरंग साय वार्ड तथा क्र. 32 शितला वार्ड में चैपाल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उसके निदान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सभापति शफी अहमद, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, शफीक खान, इन्द्रजीत सिंह धंजल, शैलेन्द्र सोनी सहित काफी संख्या में स्थानीयजन व व्यवसायी उपस्थित थे।