रेल यात्री ध्यान दें! 30 जनवरी और 6 फरवरी को कोरबा से चलने वाली कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस दूसरे मार्ग से चलेगी, जानें डिटेल

रायपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के पेनुकोंडा यार्ड कमीशनिंग के लिए 29 जनवरी से 07 फरवरी 2022 तक प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप 30 जनवरी व 06 फरवरी 2022 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया धौंन-पेंडकल्लु-गुंटकल-रेनिगुंटा-जोलरपेट्टी-बंगारपेट-यशवंतपुर होकर चलेगी।