Breaking : सहायक आयुक्त का निधन… कोविड से थे संक्रमित..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेक़ाबू हो गया है। हर दिन बढ़ते मामलों ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना से 138 लोगों की मौत हुई। जबकि 15 हज़ार के करीब नए मरीज दर्ज किए गए। इसी कड़ी में महासमुंद जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त का कोरोना से निधन हो गया है।

जानकारी के मुताबिक़ सहायक आयुक्त एनआर देवांगन को कोविड पॉजिटिव होने के बाद राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

गौरतलब है की महासमुंद में शुक्रवार को 344 कोरोना के नए केस सामने आये हैं। वहीं अब तक 5000 से ज्यादा लोगों कोरोना से ठीक हुए है।