छत्तीसगढ़ : कोरोना से ASI की मौत… दोनों डोज लगवाने के बाद भी हुआ कोरोना… पुलिस महकमे में हड़कंप

दुर्ग-भिलाई। ज़िले से दुखद खबर सामने आयी है। यहां एक एएसआई की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गयी। एएसआई की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक एएसआई का नाम प्रकाश दास था। जो दुर्ग सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही एएसआई प्रकाश दास को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपना कोराना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 30 मार्च को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज शाम उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक एएसआई कोविड-19 की 2 बार वैक्सीन लगा चुका थे। उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।