छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष अमितेश पाण्डेय व महासचिव संतोष कश्यप बने!..

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ द्वारा जिले के पत्रकार साथियों की आवश्यक बैठक नवापारा, अंबिकापुर में संपन्न हुई.. जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई..

इस अवसर पर अंबिकापुर जिले में सक्रिय पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.. जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष अमितेश पाण्डेय और महासचिव संतोष कश्यप को बनाया गया.. साथ ही उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अभिषेक सोनी व देश दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बखला, सचिव दीपक सराठे, क्रांति रावत और अनिल उपाध्याय को बनाया गया.. कार्यकारिणी सदस्य, दीपक कश्यप, मृगेन्द्र सिंह, रामकुमार यादव, प्रकाश गुप्ता, संजय रजक, श्रवण महंत, पारसनाथ सिंह, शिवशंकर साहनी बनाए गए..

बैठक में नई कार्यकारणी द्वारा संघ की कार्ययोजना पर चर्चा की गई और जिला इकाई का विस्तार किये जाने ब्लॉक/तहसील इकाई का गठन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया.. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी एवं प्रदेश के अन्य पदाधिकारी चंकी तिवारी, कमल पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे.. इस अवसर पर काफ़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे!..