अज्ञात लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति पर किया जानलेवा हमला, हमले में पति की मौत पत्नी गंभीर, वारदात के बाद लुटेरे घर मे रखा पैसा लेकर हुए फरार

अनिल उपाध्याय/सीतापुर- देर रात ग्राम गेरसा चेचडाँड़ में लूट की नीयत से अज्ञात लुटेरों ने घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति के माथे पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 65 वर्षीय उसकी पत्नी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से महिला की हालत नाजुक बनी हुई हैं। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर मे रखा लगभग 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

पूरा घटना ग्राम गेरसा के चाचडाँड़ की हैं।जहाँ देर रात घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात लुटेरों ने हमला कर दिया। हमला के दौरान लुटेरों ने ईंट से पति पत्नी के माथे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे 70 वर्षीय बुजुर्ग किशुन राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही, उसकी 65 वर्षीय पत्नी सुकवारो बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया हैं। इस वारदात को अज्ञात लुटेरों ने लूट की नीयत से अंजाम दिया था। जिसे अंजाम देने के बाद अज्ञात लुटेरे घर मे रखा 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

बेटे की मौत के बाद मुआवजा के रूप में मिला था राशि-

साल भर पहले हाथी के हमले में बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग दंपती को वन विभाग द्वारा मुआवजा राशि दिया गया था। पिछले साल किशुन के बेटे राजेश को जंगली हाथीयों ने मार डाला था। जिसके बाद उन्हें मुआवजे के रूप में वन विभाग द्वारा 5 लाख 75 हजार रुपये दिए गए थे। जिसे बैंक से आहरण कर सारा पैसा किशुन अपने घर मे रखा हुआ था। जिसकी वजह से घर मे दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शराब की लत होने की वजह से दोनों पति पत्नी घर मे शराब बनाकर खुद भी पीते थे और पास पड़ोस के लोगों को भी पिलाया करते थे।

विगत दिनों शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होने पर महिला घर मे रखा पैसा लेकर पड़ोस के घर चली गई थी। लाखो रुपये लेकर घर आई महिला को देख पड़ोसी ने समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया था। बुजुर्ग दंपति की इन्ही हरकतों की वजह से आसपास के लोगो को घर मे लाखो रुपए होने की भनक लग गई थी। ग्रामीणों द्वारा इस घटना में जानकर लोगो के होने की आशंका जताई जा रही हैं। इस वारदात के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

इस संबंध में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया हैं। इस घटना में जानकर लोगो के शामिल होने की शंका हैं। जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़िए – Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के 1 हजार रुपए आज खाते में नहीं आएंगे, मंत्री ने क्या कहा…जानिए.!

DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% डीए के साथ एरियर भी… कितनी बढ़ी सैलरी