सरगुजा लोकसभा पर दिल्ली की निगाह.. टी.एस.सिंहदेव

अम्बिकापुर

सरगुजा लोकसभा पर छत्तीसगढ़ की ही नहीं बल्कि दिल्ली की भी निगाह है, विधानसभा चुनाव के दौरान 8 में से सात सीटों पर मिली जीत से हमारी विषेष पहचान बनी है जिसे आगे भी बरकरार रखनी है। लोकसभा चुनाव में एकबार फिर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जीत को बरकरार रखनी है और अपने पार्टी के प्रत्याषी को दिल्ली भेजना है।

उक्ताषय नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में आयोजित आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र अविभाजित सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी सभी की निगाह सरगुजा सीट पर है, विधानसभा में सरगुजा के परिणाम ने सभी को अपनी ओर खिंचा है, इसी का नतिजा है कि एक बड़ी जिम्मेदारी सरगुजा को मिली है, सरगुजा दिल्ली के लिये कितना महत्वपूर्ण है, वह रेल बजट के दौरान ही आप सभी के समझ में आ गया होगा कि देश के महत्वपूर्ण चार-पांच स्थानों में से एक सरगुजा को भी मेमो रेल की सौगात मिली। यह सब आप सभी के द्वारा विधानसभा में किये गये मेहनत के बल पर ही हो पाया है कि आज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दिल्ली का भी ध्यान सरगुजा लोकसभा पर है। श्री सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति विषेष पर ध्यान न देकर पार्टी के चिन्ह पर ध्यान दें और जिसे भी टिकट मिले उसे जीता कर नई दिल्ली भेजना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेष कांग्रेस द्वारा बनाये गये कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 14 मार्च को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के विषय में जानकारी दी।t.s.singh dev mla

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से दोगुना मेहनत करने की जरूरत है। श्री अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली ने हमें नेता प्रतिपक्ष और मेमो रेल की सौगात देकर यह जता दिया है कि मेहनत का फल मिलता है और सबका ध्यान सरगुजा पर है। यदि हम संगठित होकर एक साथ कार्य करेंगे तो सरगुजा लोकसभा की सीट भी हमारी होगी। उन्हांेने समस्त कार्यकर्ताओं से अपिल की अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें और सरगुजा में अगला सांसद कांग्रेस का होगा। कार्यक्रम को प्रदेष उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, यूएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, आलोक दुबे, सूरजपुर जिलाध्यक्ष विंध्येष्वर शरण सिंह(विंक्की), बलरामपुर जिलाध्यक्ष महेष्वर पैकरा, विधायक अमरजीत भगत, चिंतामणी महाराज, खेलसाय सिंह, बृहस्पति सिंह, डाँ प्रितम राम, पारसनाथ राजवाड़े, पूर्व विधायक रामदेव राम, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, युवक कांग्रेस प्रदेषाध्यक्ष उत्तम वासुदेव, गोपाल केषरवानी, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेष सिंह, रमेष गुप्ता, संध्या रवानी, मधु दीक्षित सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव ने किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेष उपाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालकृष्ण पाठक तथा सूरजपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विंध्येष्वर शरण सिंहदेव का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजेष मलिक गुड्डू, हेमंत सिन्हा, राकेष गुप्ता, प्रमोद चैधरी, बंटी शर्मा, हरिहर यादव, हरिष मिश्रा, पूर्व पार्षद मो. इस्लाम, पार्षद मदन जायसवाल, दीनू सोनी, वेद प्रकाष शर्मा वेदी, हेमंत तिवारी, निरंजन राय, अनुपम फिलिप, अजय सिंह, आलोक सिंह, इन्द्रजीत सिंह धंजल, अनिमेष सिन्हा, वित्तबाला मलतियार, शहनाज अकबरी, सरिता पाण्डेय, चित्रा मिश्रा, दीपा राय, निर्मला, सुमन सिंह, नीलम सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।