छुही खदान धसकने से महिला घायल

अम्बिकापुर

ग्राम पकनी स्थित छुही खदान के अचानक धसने से छुही मिट्टी निकाल रही एक महिला मिट्टी के नीचे दब जाने से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार के अनुसार भैयाथान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकनी निवासी सुशीला पति खेमसाय 28 वर्ष गत दिन दोपहर गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव में ही एक खेत के पास स्थित छुही खदान में घर की लिपाई करने के लिए छुही मिट्टी लेने गये हुये थे। कुछ महिलाएं खदान के बाहर छुही मिट्टी एकत्र कर रही थी। तभी अचानक छुही खदान भरभराकर धस गया। जिससे छुही मिट्टी खुदाई कर रही सुशीला मिट्टी के नीचे दब गई। जिसे देख बाहर खडे महिलाओं ने किसी प्रकार उसे बाहर निकाल कर तत्काल घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का उपचार जारी व खतरे से बाहर बताई जा रही है।