Ambikapur News: कलेक्टर की टिप्पणी से कांग्रेसी नाराज… आज करेंगे कलेक्ट्रोरेट का घेराव, मंत्री सिंहदेव पर लगे आरोप के बाद मचा है बवाल.. देखें Video

अम्बिकापुर। एनजीटी के फैसले के बाद भी भाजपा पार्षद की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ की गई गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है। कलेक्टर भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। आए दिन वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ता विरोध स्वरूप आज कलक्टोरेट का घेराव करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है। भाजपा पार्षद जो आरोप लगा रहे हैं। उस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड पूर्व में ही निर्णय दे चुका है। ऐसा भी नहीं है कि कलेक्टर इससे वाकिफ नहीं हैं। तत्कालीन कलेक्टर स्वयं इस प्रकरण में पक्षकार रहे हैं। इन सबके बाबजूद कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ मंत्री के विरुद्ध बयान देना यह दर्शाता है कि कलेक्टर विपक्ष के एजेंट की भूमिका में है। वे लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। उनके गैर जिम्मेदाराना बयान से सरगुजा के कांग्रेसजनो में आक्रोश है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता लगातार उनके खिलाफ किए जा षड्यंत्र से नाराज हैं। सरगुजा के कांग्रेसजन आज 2 फरवरी को 11.30 बजे कलक्टोरेट का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मय दस्तावेज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शहर की करीब 500 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा कर उसे बिक्री किया है। इसकी शिकायत करते हुए उन्होंने कलक्टर से जांच की मांग की थी। इस मामले में कलेक्टर की ओर से स्वास्थ्य मंत्री पर टिप्पणी की गई थी।