Breaking : अम्बिकापुर नगर निगम सील… कर्मचारी के पिता पाए गये कोरोना पॉजिटिव.. अब कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन अलग अलग हिस्सों से नए मरीज़ सामने आ रहे हैं। इसी बीच सरगुजा ज़िला मुख्यालय स्थित अम्बिकापुर नगर निगम को सील कर दिया गया है।

नगर निगम कर्मचारी के पिता कोरोना पॉजिटिव

दरअसल, नगर निगम में पदस्थ एक कर्मचारी के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर नगर निगम को सील कर दिया गया है।

अम्बिकापुर नगर निगम सील

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि निगम के एक कर्मचारी के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद एहतियातन के तौर पर नगर निगम कार्यालय को सील कर दिया गया है। कर्मचारी के कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। कार्यालय को सनेटाइज करने की तैयारी की जा रही है।