Breaking : अम्बिकापुर नगर निगम में फ़िर से कांग्रेस राज.. डॉ अजय तिर्की के सर महापौर का ताज.. भाजपा को इतने मतों से दी मात

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव का सिलसिला शुरू हो गया है. अम्बिकापुर नगर निगम में महापौर के लिए आज गहमागहमी के बीच मतदान हुए. मतदान में कांग्रेस के अजय तिर्की ने भाजपा के प्रबोध मिंज को 09 मतों के अंतर से पराजित कर महापौर बने.

महापौर चुनाव में प्रबोध मिंज को 19 वोट और कांग्रेस के अजय तिर्की को 28 वोट मिले.. वहीं एक वोट निरस्त हो गया. इसी के साथ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डां अजय तिर्की ने भाजपा के प्रबोध मिंज को मात दे दी है.. अम्बिकापुर नगर निगम के लिए काउंटिंग संपन्न हो चुका है.

ग़ौरतलब है कि, अम्बिकापुर नगर निगम के 49 वार्डों में से 27 कांग्रेस, 20 भाजपा व 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे.