छत्तीसगढ़ : इतनी आबादी वाले शहर में अम्बिकापुर देश का सबसे स्वच्छ शहर.. ये शहर भी स्वस्छ शहर घोषित… इस मामले में नंबर-1 छत्तीसगढ़

रायपुर। 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहर में अम्बिकापुर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, जबकि 50 हजार से 1 लाख की आबादी में धमतरी, 25 से 50 हजार की आबादी में जशपुर और 25 हजार से कम आबादी वाले सिटी में पाटन को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां के सभी 27 जिले ओडीएफ ++ हो गये हैं।