हवाई यात्रा पर भी पड़ा कोरोना संक्रमण का असर… यात्रियों की आवाजाही में आई कमी.. कई उड़ाने होने लगे रद्द… विमानन कंपनियों ने समय में भी किया बदलाव…

रायपुर। पूरे विश्व में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस संक्रमण का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। लगातार फैल रहें संक्रमण की वजह से हवाई यात्रियों की आवाजाही में कमी आई है।

आलम यह है कि यात्रियों की संख्या में कमी के चलते कई उड़ानें भी रद्द होने लगी हैं। विमानन कंपनियों ने अपने समय में भी बदलाव कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अब मुंबई फ्लाइट सुबह और कोलकाता फ्लाइट शाम को आ रही है। बताया जा रहा है अधिकांश उड़ानों के समय में बदलाव 24 अगस्त तक रहेगा।

कुछ उड़ानों के समय में होने वाला बदलाव 12 जुलाई और 30 जुलाई तक होगा। यात्रियों की कमी की वजह से दिल्ली सहित कई स्थानों की फ्लाइट भी रद्द हो रही है।