कांग्रेस की घोषणा के बाद अब भाजपा ने भी खोले पत्ते..कांग्रेस में दिखी अंतर्कलह!..

फ़टाफ़ट डेस्क..(कृष्णमोहन कुमार)..प्रदेश में दंतेवाड़ा उपचुनाव के खत्म होते ही..बस्तर सम्भाग के दूसरी सीट चित्रकोट के लिए..राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है..और अब प्रदेश के दो मुख्य राजनैतिक दलों ने अपने -अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है..कांग्रेस ने राजमन बेंजाम को चुनाव मैदान में उतारा है..तो वही भाजपा ने लच्छू राम कश्यप के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है..

बता दे कि चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होंगे..और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी..

वही कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के बात घमासान मचा हुआ है..कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेता ही कांग्रेस प्रत्याशी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजमन बेंजाम के लिए मोर्चा खोले हुए है..और ऐसे मे इस उपचुनाव में कांग्रेसियों के बागी होकर चुनाव लड़ने की रणनीति से इनकार नही किया जा सकता..

दूसरी ओर भाजपा ने इस सीट पर भूतपूर्व विधायक बैदूराम कश्यप पर भरोसा नही जताते हुए बस्तर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लच्छू राम कश्यप पर दांव लगाया है..

चित्रकोट विधानसभा सीट से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज जीते थे..और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस की ही टिकट पर सांसद बनकर लोकसभा पहुँचे है..लोकसभा चुनाव में दीपक बैज ने भाजपा के बैदूराम कश्यप को हराया था..जिसके बाद से यह सीट रिक्त हो गया था..जिसके लिए अब उप चुनाव हो रहे है..