छत्तीसगढ़ में स्कूलों के बाद आंगनबाड़ी का भी बदला समय, अब 6 घंटे के बजाए 4 घंटे ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, निर्देश जारी…

CG Anganwadi Nya Time Table: पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार ने जिले के कलेक्टरों को निर्देशित किया था की बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय की समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इनमे बदलाव भी किया जाए। कलेक्टरों के निर्देश पर जिलों के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया गया हैं।

वही, अब ऐसा ही निर्देश शासन ने प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए भी जारी किया हैं। निर्देश के मुताबिक़, आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया हैं।

ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया हैं।