अम्बिकापुर शहर और सूरजपुर के बाद.. जशपुर में कड़ा लॉकडाउन… जानिए किस ज़िले में, कब से कब तक…

रायपुर. सरगुज़ा संभाग के अम्बिकापुर शहर, सूरजपुर के बाद अब जशपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर महादेव कावरे ने पूरे जिले में 22 सितंबर रात्रि 12:00 बजे से सात दिवस के लिए 29 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक पूरे जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है.

इस बार दूध, मेडिसिन और पेट्रोल पंप के लिए कुछ समय निर्धारित किया जाएगा. महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर को छोड़कर शेष दफ्तर और शराब दुकान भी बंद रहेंगे. पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका सीएमओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया फैसला.

जशपुर जिले में धारा 144 लागू रहेगी और धरना प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

Big Breaking : अम्बिकापुर में लॉकडाउन का ऐलान.. इस बार जरुरी सेवाएं भी रहेंगी बंद

इसे भी पढ़ें-

Big Breaking : सूरजपुर में लॉकडाउन का ऐलान… पूरा जिला कंटेनमेंट जोन घोषित.. पढ़िए पूरी गाइडलाइन!…