Breaking : तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकरायी… ऑपरेशन से लौट रहे डॉक्टर की मौक़े पर मौत… कार के चिथड़े उड़े

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के पास सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गयी। यहां तेज रफ्तार होंडा सिटी कार पेड़ से टकरा गयी। जिससे कार में सवार डॉक्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर देवेंद्र नगर निवासी एनेथीसियस डॉक्टर डॉ. धनंजय सिंह कंवर (34 वर्ष) नयापारा स्थित आयुष अस्पताल में ऑपरेशन में मदद के बाद रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अभनपुर थाना इलाके में पेड़ से टकरा गयी।

घटना में कार के परखच्चे उड़ गए है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। फिलहाल अभनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है।