407 वाहन में खीरा और मक्का के बीच मिला 90 लाख का गांजा.. पुलिस के भी उड़े होश

महासमुंद। देश में अनलाॅक के बाद से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मिल रही है। जिसके चलते एसपी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी।

Random Image

रक्षाबंधन के दिन मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें सम्बलपुर, बरगढ़ की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 407 क्रमांक JH01/X/3855 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-53 ग्राम रेहटीखोल पर रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम 01. श्याम सुन्दर ओरग पिता स्व. धीरस ओरग उम्र 27 वर्ष सा. ग्राम बिरंगाझर पोस्ट कोलेनबहाल थाना बिसरा जिला सुन्दरगढ, ओडिसा तथा 02. उत्सव कुमार मिश्रा पिता राकेश चन्द्र मिश्रा उम्र 24 वर्ष सा. लसंती काॅलोनी राउरकेला थाना उदित नगर जिला सुन्दरगढ, ओडिसा के रहने वाले बताये। यह वाहन ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा।

थाना सिघोंडा की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली। तब वाहन के पीछे डाले में बंद झिल्लीयों में खीरा व प्लास्टिक बोरियों में मक्का भरा हुआ मिला। जिसे ओडिसा से मध्यप्रदेश जानेे का कारण व वाहन में बंद झिल्लीयों में खीरा व बोरियों में भुट्टा भरा होने पर पूछे जाने पर गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो वाहन के पीछे डाला के अंदर खिरा एवं मक्का बोरी के नीचे छिपा कर रखे 30 नग प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला।

बोरी को खोलकर देखने पर खाकी रंग की सेलो टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। सभी 30 बोरियों के पैकेटों को गिनती करने पर 29 बोरी में 30-30 पैकेट एवं 30 वां बोरी में 33 पैकेट कुल 903 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 903 पैकेट में कुल 9 क्विटंल 03 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, आर. सरोज बारीक, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, शोभा वर्मा, चितरंजन प्रधान, छत्तरदास पाटिल, गुलोचन वर्मा, नील सिह ठाकुर, सुधीर प्रधान द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01.श्याम सुन्दर ओरग पिता स्व. धीरस ओरग उम्र 27 वर्ष सा. ग्राम बिरंगाझर पोस्ट कोलेनबहाल  
थाना बिसरा जिला सुन्दरगढ, ओडिसा।

02. उत्सव कुमार मिश्रा पिता राकेश चन्द्र मिश्रा उम्र 24 वर्ष सा. लसंती काॅलोनी राउरकेला थाना उदित नगर जिला सुन्दरगढ, ओडिसा।

जप्त मशरूका-

01. एक टाटा 407 क्र0 JH 01 X 3855 कीमती 5,00,000 रूपये।

02. 30 प्लास्टिक की बोरी में भरी कुल 903 पैकेट गांजा वजनी 9 क्विंटल 03 किग्रा0 कीमती 90,30,000 रूपये।

03. 02 नग मोबाईल कीमती 5000 रूपयें।

04. नगदी रकम 4200/- रूपये।

05. आरोपीगण के वाहन के आर.सी. बुक, बीमा, फिटनेस परमिट।

कुल कीमती 95,30,000 रूपये।