रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण/नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 17 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कुल 19 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में सुरगुजा संभाग समेत महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, कोरिया, मुंगेली, बिलासपुर और बलरामपुर जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सरगुजा संभाग में भी बदलाव
आदेश के मुताबिक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग सुरगुजा के पद से हटाकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।
वहीं डॉ. कपिल देव पैंकरा, जो सूरजपुर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग सुरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।
डॉ. जनसाय सिंह सरता को विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सूरजपुर जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. प्रेम सिंह मार्को, जो जिला सरगुजा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, जिला कोरिया भेजा गया है।
अन्य प्रमुख पदस्थापना
डॉ. आई. नागेश्वर राव – महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर।
डॉ. रमकेश्वर सिंह कुशवाहा – सुकमा से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद।
डॉ. भुवन विजय कुश्रे – दंतेवाड़ा से प्रभारी सीएमएचओ, सुकमा।
डॉ. शरद कोहाड़े – बेमेतरा के प्रभारी सीएमएचओ।
डॉ. अरुण कुमार टंडर – धमतरी के प्रभारी सीएमएचओ।
डॉ. यू.एल. कौशिक – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक।
डॉ. आशीष शर्मा – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक।
डॉ. शीला साहू – मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर।
डॉ. श्रीकेश गुप्ता – बिलासपुर से प्रभारी सीएमएचओ मुंगेली।
डॉ. राकेश कुमार – कबीरधाम के पंडरिया से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मुंगेली।
डॉ. शशांक गुप्ता – बलरामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर।
डॉ. रामप्रसाद तिवारी – राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, बलरामपुर।
डॉ. राजेंद्र राय – जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा
डॉ अभय सिंह तोमर – प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय (चिरमिरी), जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
डॉ प्रियंका सक्सेना – प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा
डॉ जमुना प्रसाद आर्य – प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
डॉ रक्षित जोगी – प्रभारी अधीक्षक राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला बिलासपुर
डॉ सत्यम कुमार पटेल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
