Breaking News: एक ही परिवार के 9 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार… आधी रात को लाया गया अस्पताल… सभी की हालत गंभीर…



कवर्धा (कबीरधाम): छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक ही परिवार के 9 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए है। आधी रात तबियत बिगड़ने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना भागुटोला गाँव की है। यहां एक ही परिवार के बुर्जुर्ग, बच्चे सदस्य रात में बास पिहरी खाकर सोए हुए थे। इसी दौरान आधी रात सभी की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद रात तीन बजे सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारों मे बुजुर्ग बच्चे दोनों शामिल है।