Breaking : सरगुज़ा में 567 नए मरीज़.. 276 ठीक हुए.. जानिए कहां-कहां मिले संक्रमित

अम्बिकापुर। सरगुज़ा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। लॉकडाउन लगने के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की हालत सबसे ज़्यादा ख़राब है। शुक्रवार को अम्बिकापुर शहर से 363 संक्रमित मिले थे, वहीं आज 422 मिले हैं। इसके अलावा बतौली 7, लखनपुर 42, लुंड्रा 32, मैनपाट 16, सीतापुर 33, उदयपुर से 15 संक्रमितों की पहचान हुई है। राहत की बात यह है कि आज होम आइसोलेशन और अस्पताल में उपचाररत 276 मरीज़ ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गए। वहीं 2 लोगों की मृत्यु हुई।

img 20210424 wa00814890225317665829052