भाजपा के 36वे स्थापना दिवस पर पार्टी के आधार स्तंभ रहे नेताओ का हुआ सम्मान

पूर्व संगठन महामंत्री व वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह आयोजन मे रहे मौजूद

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी का 36 वां स्थापना दिवस संभाग मुख्यालय संकल्प भवन सरगुजा में संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया गया. इस अवसर पर भाजपा, भाजयुमों व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अजिरमा बेरियर से मोटर साईकिल रैली निकालकर हुआ व तिलक आरती फुल माला एवं आरती के साथ सभी अतिथियों का भव्य व आत्मीय स्वागत किया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संगठन महामंत्री व वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह व अन्य अतिथियों ने कार्यालय के प्रांगण में भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात की आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तम्भ रहे वरिष्ठ नेतागण सर्वश्री पी. एन. त्रिपाठी, श्याम कश्यप बैचैन, पी.आर. कश्यप, सेवा राम अग्रवाल, देवी राम अग्रवाल, काशीनाथ तिवारी, बसंत गुप्ता, रामचन्द्र सोनी, छबिलाल सिंह, राम किशुन सिंह लूँड्रा, देवेश्वर सिंह, ललितेश्वर श्रीवास्तव, राम बहादुर लांबा (फुटबाल प्रशिक्षक), रामप्रसाद साहु, हरवंष गुप्ता जी को आमंत्रित कर अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ, साल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए श्री रामप्रताप सिंह जी ने कहा कि हम सबको विष्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्य होने का गौरव प्राप्त है, यहां तक पहुंचने के लिए हमारे अनन्य पितृ -पुरूषों ने अपने जीवन व जवानी का उत्सर्ग किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की राजनैतिक व वैचारिक चुनौतियों से संघर्ष करते हुए डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी के मार्गदर्षन व नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत संगठन जनसंघ का जन्म हुआ जो आगे चलकर जनता पार्टी तत्पष्चात भारतीय जनता पार्टी के रूप में संपूर्ण राष्ट्र व जनमानस में स्थापित हुआ। राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पंचनिष्ठाओं को लेकर हुई जिनमें क्रमषः राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र के प्रति आस्था, गांधीवादी समाजवाद, सर्वधर्म समभाव व मुल्यों पर आधारित राजनीति का उल्लेख किया।

राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को घर से निकलकर मतदान केन्द्र स्तर तक जाकर राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेष मंत्री श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि भारत माता की जय और उसके गौरव के लिए काम करने वाली एक मात्र पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर त्याग सेवा समर्पण से जनसंघ व भाजपा को खड़ा करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मिलन का यह दुर्लभ क्षण हमें राष्ट्र व संगठन के लिए बहुत कुछ प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की आप नहीं होते तो भाजपा की नींव नहीं होती। अटल बिहारी बाजपेयी और नरेन्द्र मोदी इस देष के प्रधानमंत्री नहीं होते, आज आप सबको अपने बीच में पाकर हम सब कार्यकर्ता अभिभूत हैं। स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेष सोनी ने सभी उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरे लिए यह भावुक क्षण है आप सबका मैं अन्र्तमन की गहराईयों से स्वागत करता हुं आप सबके आषीर्वाद मार्गदर्षन व पूण्य प्रताप से सरगुजा भाजपा के गौरवषाली इतिहास को पुनः स्थापित करने के लिए हम सब कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमला आडवाणी व पूर्व गृहमंत्री श्री एन.एन. सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार अग्रवाल व आभार प्रदर्षन रामलखन पैकरा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्वश्री भीमसेन अग्रवाल, ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेष केषरी, अभिमन्यु गुप्ता, भारत सिंह सिसोदीया, प्रबोध मिंज, लेखराज अग्रवाल, राजाराम भगत, फुलेष्वरी सिंह, प्रभात खल्खो, करताराम गुप्ता, शकुन्तला पाण्डेय, दिनेश साहु, विनोद हर्ष, संतोष दास, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, डी.के. पुरिया, संजय वोडा, बृजकिषोर पाण्डेय, अमरेष राजवाडे़, मंजुषा भगत, तजिंदर सिंह बग्गा,, राजकुमारी मरावी, निरू मिस्त्री, शनीयारो भगत, अनिल अग्रवाल, मधुसुदन शुक्ला, शैलेष सिंह, कैलाष मि़श्रा, मनोज गुप्ता, निष्चल सिंह, परषुराम सोनी, रमेष जायसवाल, जयंत मिंज, मधु चैदाहा, विकास पाण्डेय, रिंकु वर्मा, निरंजन राय, मनोज कंसारी, अवधेष सोनकर, बल्लु शर्मा, दिनेष शुक्ला, रामलखन महंत, मुनेष्वर राजवाडे, विजय व्यापारी, अभिषेक जायसवाल, नकुल सोनकर, रज्जु राम भगत, अनिल जायसवाल, आकाष गुप्ता, राजेष कष्यप, संजय सोनी, बबलु गुप्ता, उन्मेष तिवारी, अभिषेक प्रताप सिंह, गौतम विष्वकर्मा,  दीपक सिंह तोमर, जीतेन्द्र सोनी, रवि बुधिया, संदिप सोनी, विष्व विजय सिंह तोमर, सौरभ चखियार, मनीष वर्मा, आषा शुक्ला, मयुरी पटेल, अल्पना मिश्रा, महेष जायसवाल, संतोष कष्यप, छोटु थामस, संजीव सेठ, लप्पु कष्यप, संदीप ताम्रकार, सुमित पाठक, धनंजय मिश्रा, विकास देव ठाकुर, गोलु यादव, रवि सोनी, मोनु जोसेफ, मनोज सोनी, महेश सिंह चंदेल, रोचक गुप्ता, संतोष मिश्रा, सुमित देव ठाकुर, शानु कष्यप सहीत सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।