ख़बर का असर : खनिज विभाग के दो महिला कर्मचारियों सहित 3 सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

अम्बिकापुर। उपसंचालक खनिज कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली की बंटवारे की वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने संलिप्त तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक ग्रेड-2 नीता मेहता, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुषमा नागवंशी एवं वाहन चालक संदीप नायक द्वारा कार्यालयीन समय मे वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली एवं हिस्से बंटवारे से संबंधित वीडियो क्लिप जारी होना पाया गया।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो-

https://facebook.com/2857824844460187

यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दंडनीय होने के कारण उपर्युक्त तीनो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय कलेक्टर कार्यलय सरगुजा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

आदेश-

img 20210704 2253587229772535470516219

गौरतलब है कि फ़टाफ़ट न्यूज़ डॉट कॉम ने सरगुज़ा खनिज विभाग कार्यालय के अंदर रिश्वत के हिस्से को लेकर कर्मचारियों की हुई बातचीत के वीडियो के साथ ख़बर प्रकाशित की थी। मामले को कलेक्टर संजीव कुमार झा ने तत्काल संज्ञान में लेकर 3 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।