डकैती सहित कई मामलों में लिप्त 07 गिरफ्तार… एक स्कॉर्पियो और ट्रक भी जप्त.. कई आपराधिक मामलों के खुलासा होने की संभावना, जांच जारी

महासमुंद। पुलिस ने डकैती सहित विभिन्न मामलों में लिप्त सात लोगों को गिरफ़्तार करने में सफलता पायी है। आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो और एक ट्रक वाहन जप्त किया गया है। पुलिस मामले की और सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामलों का खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है। आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त कई तरह के सामग्री को भी जप्त किया गया है। पुलिस जांच जारी है।