अम्बिकापुर में पुलिसकर्मी समेत 02 कोरोना पॉजिटिव.. पहले संक्रमित मिले आरक्षक के प्राइमरी कॉन्टैक्ट में आया था!

अम्बिकापुर। सरगुजा में अब हर दिन कोरोना संक्रमिल मिल रहे हैं। पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा 233 पहुंच गया है। इनमें से 197 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक पुलिसकर्मी समेत 02 कोरोना पॉजिटिव अम्बिकापुर में मिले हैं।

पॉजिटिव पाया गया पुलिसकर्मी गुरुवार को पॉजिटिव मिले आरक्षक के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था। वहीं शहर से ही एक और युवक पॉजिटिव पाया गया है। दोनों कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अम्बिकापुर में शनिवार को 2 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें दरिमा थाना में पदस्थ भाटापारा का एक आरक्षक शामिल है। वह गुरुवार को पॉजिटिव मिले आरक्षक के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था। इससे थाना के अन्य स्टाफ में हडक़ंप मचा हुआ है। सभी स्टाफ का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।

वहीं दरिमा थाना को शुक्रवार को ही आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। इधर शहर के गोधनपुर निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आरक्षक व युवक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।