स्व. पं. रविशंकर त्रिपाठी के छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एसएलआरएम की 4 सौ महिलायें व अन्य को किया गया सम्मानित

अम्बिकापुर

रविशंकर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति अम्बिकापुर के द्वारा गत 9 अप्रैल को लरंग साय चौक में पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम त्रिपाठी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि दिया गया।

शहर के नागरिकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत सभा को संबोधित करते हुये प्रमुख रूप से मेजर अनिल सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, अजय अग्रवाल, अखिलेश सोनी, शफी अहमद, रामचंद्र स्वर्णकार, प्रमेंद्र ङ्क्षसह, अशोक दुबे, अम्बिकेश केशरी, प्रबोध मिंज, फुलेश्वरी सिंह, रामकिशुन सिंह, राम सेवक पैकरा, आलोक दुबे, शकुन्तला पांडेय, हेमंत सिंहा, कैलाश मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, कक्कू छाबड़ा, राजबहादुर सिंह, बलराम जायसवाल, चंद्रशेखर तिवारी, जेपी तिवारी, बबुआ सिंह, मुरारी वर्मा, अजय अग्रवाल ने स्व. रविशंकर त्रिपाठी को लोकप्रिय एंव जनहित में कार्य करने वाला जनप्रतिनिधि बताया। उनसे जुड़ी अविस्मरणीय पलों को याद करते हुये उनके निधन को सरगुजा जिले के लिये बहुत बड़ी क्षति बताया। जनमानस के दिलों में वास करने वाले छात्र राजनीति से भाजपा की राजनीति तक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते रहे थे भटगांव विधायक के रूप में केवल 18 महीनों में भटगांव विधानसभा में शिक्षा एवं सड़कों के साथ अन्य विकास कार्यों के लिये आज भी क्षेत्र के लोग उन्हें याद करते है।

श्रद्धांजलि सभा में रविशंकर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति के द्वारा स्वच्छ शहर अभियान के तहत एसएलआरएम सेंटर की कर्मचारी 400 बहनों को सम्मानित कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को शहर राज्य और देश को स्वच्छता के लिये एक मिशाल बताया। उनके कार्यों की सराहना सभी उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। शिक्षा एवं  कानून व्यवस्था के लिये क्रमशरू गुमगुरा हायर सेकेण्डरी के व्याख्याता श्याम लाल, क्राईम ब्रांच प्रभारी एएसआई भूपेश ङ्क्षसह कोतवाली अम्बिकापुर में पदस्थ एएसआई अजीत मिश्रा को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। आरती विश्वकर्मा के द्वारा दो अनाथ बच्चियों को गोद ले उनका परवरिश किया जा रहा है। उनमें से एक बच्ची के विवाह के लिये समिति की ओर से 5100 रूपये सहयोग किया गया। वार्ड क्रमांक 21 के आंगनबाड़ी केंद्र का रविशंकर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति बाल मित्र है। इनके द्वारा केंद्र के 17 बच्चों को 13 अक्टूबर 2015 से अनवरत पोषण आहार दिया जा रहा है जिसमें से 4 बच्चे अति कुपोषित से मध्यम 3 बच्चे मध्यम से सामान्य एवं 1 बच्चा अति कुपोषित से सामान्य में आ गये हैं। उपस्थिति 11 बच्चों को समिति के द्वारा खिलौना वितरित किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन केंद्र नरेंद्र ङ्क्षसह टूटेजा के द्वारा किया गया एवं आभार  प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र ङ्क्षसह के द्वारा किया गया। सभा में समिति के उपाध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, सचिव राजेश कश्यप, कोषाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, संयुक्त सचिव आकाश गुप्ता, हरमिंदर ङ्क्षसह टिन्नी, जयशंकर त्रिपाठी, संतोष चौदहा, संजय गुप्ता,  अंजू बंक्शी, अजय अग्रवाल, सौरभ, पप्पू कश्यप, प्रयाग साहू, अनिल पांडेय, सतीश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।