स्व. एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन

अम्बिकापुर

स्व. महाराज एम.एस.सिंहदेव सिर्फ राजपरिवार ही नहीं बल्कि पूरे सरगुजा के मुखिया थे। मध्यप्रदेश जमाने में मुख्य सचिव रहे महाराजा साहब ने ना सिर्फ सरगुजा के विकास के लिये प्रयास किया, बल्कि अविभाजित छत्तीसगढ़ के लिये किया गया उनका प्रयास हमेशा सबके दिलों में रहेगा। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश को अपनी अविस्मरणीय सेवायें दी। यहीं कारण है कि लोगों के दिलों पर आज भी महाराजा साहब राज करते हैं। उनका यह योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उक्ताशय बाल कृष्ण पाठक ने जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में स्व. महाराजा एम.एस. सिंहदेव के 14 वें पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि स्व. महाराजा एम.एस.सिंहदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व में हमें प्रेरणा लेना चाहिए। मध्यप्रदेश शासन के दौरान उन्होंने सदा सरगुजा व सरगुजा के लोगों के लिये सोचा और आगे बढ़ाने अंतिम समय तक प्रयास करते रहे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. महाराजा एम.एस. सिंहदेव की छायाचित्र पर नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव सहित अन्य गणमान्यजनों सहित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। maharaja m.s.singhdev

इस अवसर पर जीएस सिंह, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, राजीव अग्रवाल, बिजेन्द्र गुप्ता, राजेश सिंह, टी.वी. सिंह, त्रिलोकी सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, पूरन सिंह, विमलेश सिंह, गणेश जायसवाल, दिग्विजय सिंह तोमर, बिजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अब्दुल अब्बास, मो. इस्लाम, माधवेन्द्र सिंह, फुलसाय लकड़ा, विजय सोनी, संतोष सिंह, गजेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, अनिल चन्द्र शुक्ला, हरिकिशन शर्मा, अजय बंसल, विकास सिंह, जयंत, अरविन्द सिंह गप्पु, प्रमोद पाण्डेय, नुरूल अमीन, विरेन्द्र खेस, बलराम यादव, पूरन टेकाम, विकास सिंह, अमन सिंह, रवि सिंह सिद्धु, अमित वर्मा, घनश्याम गर्ग, राजू दीक्षित, आशीष वर्मा, मदन जायसवाल, ओनिमेष सिन्हा, प्रवीण गुप्ता, अनुक प्रताप सिंह, बैजनाथ ठाकुर, नागेश्वर यादव, सैयद अख्तर, वरूण सिंह, चुनमुन तिवारी, दीपक मिश्रा, हिमांश जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित थे।

भंडारे का किया गया आयोजन
अम्बिकापुर 25 जून। स्व. महाराजा एम.एस. सिंह देव की पुण्यतिथि के अवसर पर मां महामाया मंदिर प्रांगण में भण्डारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव सहित जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सभापति शफी अहमद, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जी.एस. सिंह, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री राजू अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने आमजनों को भण्डारा का प्रसाद वितरण किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।