सरगुजा को सर्द हवाओं ने घेरा..तापमान में हो रही गिरावट..!

फोटो जनर्लिस्ट कमलेश की ली हुई तस्वीर ।

अम्बिकापुर

ठंडी हवाओं के प्रभाव से सरगुजा संभाग भर में ठंड के बढ़ते तेवर से लोग परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर दिशा से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं ने क्षेत्र में ठंडकता ला दी है। जिले भर में लगातार मौसम के साफ होने के बाद एक बार फिर सरगुजिहा ठंड का असर क्षेत्र में साफ दिखने लगा है। ठंड़ी हवाओं के प्रभाव से शहर का न्यूनतम तापमान जहां 6 डिग्री के आसपास पहुंच गया हैए वहीं मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

माह के प्रारंभ में जहां बादल व कुहासे के कारण जिले भर का तापमान सामान्य रहने के कारण ठंड के तेवर उतना नहीं नजर आया थाए वहीं दो.तीन दिनों से उत्तर दिशा से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। रविवार  को शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में शहर के दिन के तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं रात का तापमान भी दो से तीन डिग्री नीचे गिरा है। शनिवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने से धूप निकलने के बावजूद लोग कपकपी महसूस करते रहे।  लगातार तापमान गिरने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से संभाग के मैनपाट व सामरी पाट में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है। शनिवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को एक बार फिर गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया है। सामरी पाट क्षेत्र में लगातार तापमान गिरने से शीत लहर का प्रकोप जारी है। इन क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप बढने से दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैए वहीं शाम चार बजे ही क्षेत्र की सड़कें व बाजार सुने हो जा रहे हैं। ठंड बढने के कारण  व्यवसायी भी अपनी दुकानें जल्द बंद कर दे रहे हैं। शीत लहर से बचने मैनपाट व सामरीपाट में दिन में भी अलाव जलाना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन से जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुये पांच.छ: जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रारंभ में शहर के मुख्य चैक गांधी चैक व प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में यह व्यवस्था दी गई थी जिसे बढ़ाकर अस्पताल चैक प्रतापपुर नाका व कंपनी बाजार में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। इन सार्वजनिक जगहों पर लोगों के आने.जाने के कारण यह व्यवस्था की गई है।