सरगुजा के कांग्रेसियों ने दी दिल्ली में गिरफ्तारी

  • नेता प्रतिपक्ष, महापौर, सभापति सहित अन्य थे शामिल

अम्बिकापुर

लोकतंत्र बचाव आंदोलन के शंखनाद में दिल्ली पहुंचे सरगुजा के कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर में धरना दिया। इसके उपरांत लोकसभा के घेराव करने निकले कांग्रेसियों को संसद मार्ग थाना के पास रोक दिया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस ङ्क्षसहदेव, अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व विधायक व जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम, महामंत्री राजीव अग्रवाल, अजय सिंह, आलोक ङ्क्षसह सहित अन्य कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी देकर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने व उत्तराखण्ड सरकार को अस्थिर कर देने को लेकर विरोध जताया व इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।