सरकारी सूमो में बैठकर मलेरिया प्रभावित गाँव पहुचीं कमिश्नर.. प्रशासन ने झोंकी ताकत.. हालात काबू में…

कमिष्नर रीता शांडिल्य द्वारा मलेरिया प्रभावित क्षेत्र का सघन निरीक्षण

चिकित्सा सुविधा, डी.डी.टी. छिड़काव एवं चिकित्सा कैम्प की ली जानकारी

अम्बिकापुर सरगुजा संभाग की कमिष्नर सुश्री रीता शांडिल्य द्वारा सूरजपुर जिले के मलेरिया प्रभावित चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम कोल्हुआ, मोहली एवं खोहीर जाकर मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रषासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की.. गाँव पहुच विहीन होने की वजह से कमिश्नर का लग्जरी वाहन उन रास्तो में चलने में सक्षम नहीं था लिहाजा साथ में चल रही सूमो वाहन में बैठकर कमिश्नर प्रभावित गाँव तक पहुची..  

इस दौरान प्रषासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र का सतत् भ्रमण करते हुए लोगों को आवष्यक जानकारियां तथा उपचार उपलब्ध कराने निर्देषित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, मलेरिया प्रभावितों तथा इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

कमिष्नर ने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस. ठाकुर तथा सूरजपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. बैस को स्थिति पर सतत् नजर रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे डी.डी.टी छिड़काव के निरीक्षण के दौरान पाया कि सभी घरों में डी.डी.टी का छिड़काव करते हुए दीवार पर डी.डी.टी. छिड़काव की तिथि भी अंकित की गई है।  संयुक्त संचालक डॉ. ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के सभी घरों में डी.डी.टी. का छिड़काव सुनिष्चित किया जा रहा है। डी.डी.टी. छिड़काव के लिए भैयाथान, वाड्रफनगर एवं कोरिया जिले से अतिरिक्त दल भी बुलाया गया है।

कमिष्नर सुश्री रीता शांडिल्य ने कोल्हुआ ग्राम पहुंचकर मरीजों से बातचीत की तथा चिकित्सकों को कारगर उपचार करने के निर्देष दिए। उन्होंने करौली ग्राम के मलेरिया प्रभावित 22 वर्षीय युवक विजय से स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। विजय ने बताया कि उपचार के बाद अब वह बेहतर महसूस कर रहा है। कमिष्नर ने अमझर ग्राम के उपचार प्राप्त कर चुके 4 वर्षीय दिलभरन से भी बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मलेरिया प्रभावित व्यक्ति के परिवार के अन्य सदस्यों की भी स्वास्थ्य जांच करने के निर्देष दिए। खोहीर ग्राम के सरपंच तेजबली प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन से भी कमिष्नर ने क्षेत्र में मलेरिया के प्रभाव एवं डी.डी.टी. छिड़काव के बारे में जानकारी प्राप्त की। सरपंच ने बताया कि सभी मलेरिया प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है तथा अधिकांष लोगों को इलाज के पष्चात् स्वास्थ्य कैम्प से छुट्टी दे दी गई है। मोहली पंचायत भवन में उपस्थित ग्राम संगठन की महिलाओं से कमिष्नर ने मलेरिया से बचाव के संबंध में जनजागरूकता के संबंध में बातचीत करते हुए जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि उपचार के साथ ही साथ जनजागरूकता भी आवष्यक है।  जिले के प्रभारी कलेक्टर संजीव झा एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी रवि सिंह सहित अन्य प्रषासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सतत् मॉनीटरिंग करते हुए आवष्यक कार्यवाही की जा रही है।

संयुक्त संचालक डॉ. ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के 3 हजार 445 परिवारों को 7 हजार 8 निःषुल्क मच्छरदानी का वितरण किया गया है तथा 5 नाचा दलों के द्वारा लोगों को नाच गाकर मलेरिया से बचाव के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मलेरिया प्रभावितों में काफी कमी आई है। 9 अगस्त को 286 लोगों के स्वास्थ्य जांच में मलेरिया के सिर्फ 4  मरीज पाए गए। इसी प्रकार 10 अगस्त को 262 लोगों के स्वास्थ्य जांच में मलेरिया के मरीज 18 पाए गए। क्षेत्र में 31 चिकित्सा दलों द्वारा लोगों का नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा रहा है।